फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more seven hundred person isolated due to coronavirus in agra

कोरोना : आगरा में आठ मरीजों के संपर्क में आए थे 777 लोग, सभी को पृथक रखा गया

Wed, 18 Mar 2020 02:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 02:42 PM IST
सार

आगरा में कुल आठ लोग संक्रमित हुए हैं। शहर में वायरस का संचरण रोकने के लिए इन लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

विज्ञापन
more seven hundred person isolated due to coronavirus in agra
स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मिले आठ कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 777 लोगों को घर में पृथक रखा जा रहा है। इनके तौलिया, कपड़े व बाथरूम तक अलग हैं। 14 दिनों के लिए घरों में एकांतवास (कोरेंटाइन) हुए इन लोगों पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मचारियों की निगरानी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रदेश में वायरस का संचरण अभी दूसरी स्टेज में हैं, इसका व्यापक संचरण रोकने के लिए सूबे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को एकांतवास (कोरेंटाइन) किया है। इनकी संख्या 777 है। 
विज्ञापन


आगरा में कुल आठ लोग संक्रमित हुए हैं। शहर में वायरस का संचरण रोकने के लिए इन लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। इन्हें इनके घरों में अलग कमरों में रखा गया है। किसी को मिलने की इजाजत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन क्षेत्र सुरक्षित, एक में अभी खतरा

आगरा में कोरोना पॉजिटिव मिले आठ केस को चार हिस्सों में बांटा गया है। जिन-जिन क्षेत्रों में यह केस मिले हैं, उन्हें क्लस्टर मानक अलग-अलग एजेंसियां निगरानी कर रही हैं। 

खंदारी, कौशलपुर और फतेहाबाद रोड क्षेत्र में मरीज मिले थे, अब यह क्षेत्र सुरक्षित हैं। परंतु आगरा कैंट क्षेत्र अभी संवेदनशील है। 25 मार्च तक यहां घर-घर स्क्रीनिंग की जाएगी।

स्कूल-कॉलेज, कोचिंग दो अप्रैल तक बंद

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ताजमहल और आगरा किला समेत देश के सभी एतिहासिक स्मारकों को 31 मार्च बंद कर दिया गया है। 

आगरा में कोरोना वायरस के अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें छह लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। ये सभी जूता कारोबारी परिवार के सदस्य हैं। इन सभी को इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। इनमें से चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed