फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moonlight scattered on the crown, which faces bloom

ताज पर बिखरी चांदनी, खिले पर्यटकों के चेहरे

Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 20 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Moonlight scattered on the crown, which faces bloom
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 गुरू पूर्णिमा पर चांद की चांदनी में चमकते-दमकते ताज का दीदार कर सैलानियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नाइट व्यू के लिए पहली बार पहुंचे पर्यटकों के लिए तो यह बेहद दुर्लभ नजारा था। बेपनाह हुस्न की बेजोड़ निशानी को चांदनी से लिपटे देखा तो पलक  झपकाए बगैर निहारते ही रह गए।  संगमरमरी शाहकार पर लगे रंग-बिरंगे पत्थर टिमटिमा रहे थे।
विज्ञापन

कुल 172 सैलानियों ने ताज का नाइट व्यू किया। पहले दो बैच का मजा बादलों ने किरकिरा कर दिया था। कभी चांद बदली के आगोश में होता, तो कभी मुखड़ा दिखा देता। रोशनी कम थी। मानो बादलों में लुकाछिपी खेल रहा था चांद।
विज्ञापन

ताजमहल पर सैलानियों की टकटकी लगी थी। मगर नाइट व्यू से मन पूरी तरह प्रसन्न नहीं हो रहा था। इसके बाद मौसम मेहरबान हुआ। बादल छंट गए। चांद पूरी तरह खिल  गया। धवल चांदनी में ताज का दीदार एकदम साफ होने लगा। ऐसे लगा मानों ताज, चांदनी से लिपट गया हो। पर्यटकों ने ठंडी हवाओं के बीच खूबसूरती को निहारा। आंखों के रास्ते हर दिलकश नजारा दिल में उतरता चला गया। ताजगंज के होटलों की छतों पर भी लोग रहे। इनकी नजर भी ताजमहल पर अटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed