फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moon School Olympics: DPS tops in TT, St Conrad's in Basketball

Agra News: मून स्कूल ओलंपिकः टीटी में डीपीएस, बास्केटबाल में सेंट कॉनरेड्स रहा अव्वल

Wed, 05 Nov 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Moon School Olympics: DPS tops in TT, St Conrad's in Basketball
मून स्कूल ओलंपिक
आगरा। डीपीएस शास्त्रीपुरम में खेलों के महाकुंभ रिया फाउंडेशन मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक में मंगलवार को टेबिल टेनिस, बास्केट बाल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और शूटिंग के फाइनल मुकाबलों में खिलाडियों ने जीत के लिए जोर लगाया। अतिथियों ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्राॅफी प्रदान की तो पूरा मैदान खुशी से झूम उठा। मून स्कूल ओलंपिक का होस्ट डीपीएस ताज सिटी और मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन

मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित ने बताया कि टेबिल टेनिस में डीपीएस और एसआरसीएस के खिलाड़ी चमके। अंडर-14 बालिका डबल्स में डीपीएस ने चैम्पियन का खिताब हासिल किया जबकि गायत्री पब्लिक स्कूल टीम उपविजेता रही। अंडर-19 बालिका में एसआरसीएस विजेता और डीपीएस की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 बालक में जीडी गोयनका की टीम विजेता जबकि डीपीएस की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 बालक में एसआरसीएस विजेता और आरबीएस की टीम ने उपविजेता रही । पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि दिनेश स्टील के एमडी दिनेश अग्रवाल, राकेश शुक्ला, छावनी बोर्ड के सदस्य राजेश गोयल, संजीव चौबे, मधु आइसक्रीम एमडी मधु कपूर, कुलदीप पाठक व माधवी पाठक ने किया। मैच के मुख्य रेफरी जुनेद सलीम, अर्चित यादव, गर्ग ऋषि, भाव्या कामेश्वर और दीक्षा रहीं।
विज्ञापन



बास्केटबाल में सेंट कॉनरेडस का रहा जलवा

बास्केटबाल के फाइनल अंडर-19 बालक में सेंट कॉनरेड्स विजेता और सेंट एंड्रूज बरौली अहीर उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स विजेता और डीपीएस उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक में सेंट एंड्रूज विजेता और डीपीएस उपविजेता रहा जबकि बालिका में डीपीएस विजेता और सेंट कॉनरेड्स उपविजेता रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी, पदक और पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विकास भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा, कवि पवन आगरी, पार्षद शरद चौहान, अशफाक सैफी ने किया। इस दौरान आयोजन समिति ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल पालीवाल, सहसचिव मनीष तिवारी, सोमेश दुबे, नंदी रावत, मनोज शर्मा, राजेश कुमार, ताराचंद, हरिओम, जीतेंद्र सिंघल, अभिषेक शर्मा, ज़फ़र ख़ान, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निशानेबाजी में सेंट एंड्रूज, जीडी गोयनका और सेंट एंथोनी ने मारी बाजी
दयालबाग स्थित संकल्प अकादमी में फाइनल मुकाबलों में अंडर 14 बालक में सेंट एंड्रूज कमलानगर प्रथम, जीडी गोयनका द्वितीय और श्रीराम सेंटेनियल स्कूल तृतीय रहा। अंडर-14 बालिका में जीडी गोयनका प्रथम, सेंट एंथोनी द्वितीय, जीजीआईसी नैनाना जाट तृतीय रही। वहीं अंडर 19 बालक में सेंट एंड्रूज कमलानगर प्रथम एनएआई द्वितीय और गायत्री पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। जबकि अंडर-19 बालिका में सेंट एंथोनी प्रथम, द इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और द्वितीय और जीजीआईसी नैनाना जाट तृतीय रहा। शूटिंग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिव्य रियलिटी निर्माण के निर्देशक प्रभात जैन, एसएस एजुकेशन ग्रुप निदेशक मनीष गुप्ता व शैलेंद्र पाठक, नगर निगम चीफ इंजीनियर विद्युत अजय राम ने बच्चों को पुरस्कृत किया।


ताइक्वांडो में स्वर्ण, रजत और कांस्य के लिए हुई जंग

मुकाबलों में जूनियर बालिका वर्ग में 24 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी गुप्ता स्वर्ण गायत्री पब्लिक स्कूल-2, अराध्या लवानिया गायत्री पब्लिक स्कूल-2 रजत और क्यूवी की समृद्धि और कर्नल ब्राइटलैंड की नव्या यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 26 किलो भार वर्ग गायत्री पब्लिक की देशना जैन स्वर्ण, टीसा इंटरनेशनल की मुद्दती रजत और कर्नल ब्राइटलैंड की वंशिका और गायत्री पब्लिक-2 की समृद्धि यादव ने कांस्य पदक जीता। 29 किलो भार वर्ग सेंट एंड्रूज-2 की राशि शर्मा स्वर्ण, द ग्रेट अशोका की जाह्नवी ने रजत और क्यूवी की अनिका सिंह और होली पब्लिक स्कूल की नंदिनी कुशवाह ने कांस्य पदक हासिल किया। 32 किलो भार वर्ग में सेंट एंड्रूज की अराध्या उपाध्याय स्वर्ण, शिवालिक पब्लिक स्कूल की नव्या शर्मा रजत, सन फ्लावर स्कूल की गजल जौहरी और कर्नल ब्राइटलैंड की वैष्णवी पाठक ने कांस्य पदक जीता। 35 किलो भार वर्ग में सेंट एंड्रूज की नंदिनी स्वर्ण, सन फ्लॉवर स्कूल की नवीशा रजत, अलकनंदा की आराध्या जादौन और डीपीआईएस की शिखा चौरसिया ने कांस्य पदक जीता। 38 किलो ग्राम भार वर्ग में कर्नल ब्राइटलैंड की सारिका स्वर्ण, संकल्प की भूमि रजत और सेंट एंड्रूज-2 की रिद्धि रघुवंशी और एसपीपीएस की लिबा मिर्जा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग के 21 किलो भार वर्ग सेंट एंड्रूज के हर्षित राजपूत स्वर्ण, सेंट एंड्रूज के आरव दीक्षित रजत, गायत्री पब्लिक स्कूल-2 के तन्मय कुमार और सेंट जेवियर के समद अब्बास ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed