फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkeys killing by poison in vrindavan

वृंदावन में हो रही बंदरों की मौत पर बड़ा खुलासा, विसरा रिपोर्ट में सामने आई यह वजह

Sun, 12 May 2019 02:18 PM IST
मुकेश कुमार चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा
चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
monkeys killing by poison in vrindavan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में वृंदावन में कई बंदर मरे तो सवाल उठा कि एक के बाद एक बंदरों की मौत कैसे हो रही है? क्या कोई इनकी जान ले रहा है? यकीन नहीं हुआ कि कोई बेजुबान जानवरों को भी मार सकता है। लेकिन आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विसरा सेक्शन की रिपोर्ट बताती है कि ऐसा हो रहा है? बंदरों की जान ली जा रही है। 
विज्ञापन


बंदरों को आटे की लोई के अंदर चूहे मारने की दवा दी जा रही है। इसे खाते ही उनकी जान चली जाती है। इतना ही नहीं। फसलों को बचाने के लिए कुछ लोग राष्ट्रीय पक्षी मोर और गाय को भी जहर दे रहे हैं। इसका पता लैब में आए जीव जंतुओं के विसरा परीक्षण की रिपोर्ट देखने से चलता है। हर महीने कम से कम दस विसरा गाय, मोर और बंदरों के आ रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें 80 फीसदी से ज्यादा में मौत का कारण जहर पाया जा रहा है। मथुरा से हाल ही में बंदरों से विसरा आए हैं परीक्षण के लिए। इससे पूर्व मथुरा, एटा और कासगंज से विसरा आ चुके हैं। इनका परीक्षण किया गया तो जहर मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर और गाय के विसरा में भी मिला जहर

लैब के वैज्ञानिकों ने बताया कि बंदरों की आंत में चूहे मारने की दवाई और आटा पाया गया। मोर और गाय के विसरा में भी जहर मिला है लेकिन यह चूहे मारने की दवाई नहीं थी। गायों को ज्यादा खतरनाक जहर खाने की चीजों में मिलाकर दिया।

मोर को मारने के लिए अनाज के दानों में पेस्टीसाइड मिलाकर खिलाया गया था। विसरा जांच में इसका पता चला। ये विसरा खेतों में मिले शव के पोस्टमार्टम के बाद भेजे गए थे। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। 

खेत में मिले शव से माना जा रहा है कि मोरों को फसल में होने वाले नुकसान से बचने के लिए कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। गाय और भैंस को जहर देकर मारे जाने के मामले पुलिस में भी आ चुके हैं।

खुलासा हो चुका है कि कुछ लोग खाल के लालच में ऐसा करते हैं। कई जगह दुश्मनी निकालने के लिए पशुओं को जहर दिया जाता है। पीड़ित किसान मृत पशुओं का पोस्टमार्टम और विसरा जांच इसलिए कराते हैं, क्योंकि इसके आधार पर ही मुआवजा राशि मिलती है। मोर का पोस्टमार्टम वन विभाग कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed