फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monitoring from lockdown and drones of social disteining

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की ड्रोन से निगरानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Monitoring from lockdown and drones of social disteining
ग्रेटर नोएडा में लॉक डाउन की निगरानी करता ड्रोन - फोटो : AMAR UJALA
ग्रेटर नोएडा/दादरी/रबूपुरा/बिलासपुर। ग्रेटर नोएडा जोन के लगभग सभी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का जायजा लिया। ग्रेटर नोएडा शहर, दादरी, रबूपुरा और बिलासपुर आदि क्षेत्र में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की कैमरे में कैद हुए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन पर कार्रवाई की जाएगी। दादरी में शनिवार को नगर के मुख्य तिराहे से ड्रान कैमरा को उड़ा कर नगर के लोगों की निगरानी के लिए शुरू आत की गई । नगर के गढ़ी गांव, कालका मंन्दिर, बढ़पुरा के पास, गौतमपुरी, नई आबादी से ड्रान कैमरा के माध्यम से विडियोग्राफी की गई। जिन स्थानों पर गली मौहल्लो में लोग एकत्र हुए ड्रान कैमरा में आएंगे। उन स्थानों पर लोगों को चिंहित किया जाएगा। ऐसे स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। उन स्थानों पर घरों के बाहर जमावड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा जोन डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन की मदद से लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का जायजा लिया गया है। सभी जगह बेहतर ढंग से इनका पालन किया जा रहा लेकिन जो लोग कैमरे में कैद हुुए हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। ---------- टीम वर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed