फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money Collection Drive For Construction Of Shri Ram Temple In Ayodhya Starts From Mathura

श्री कृष्ण जन्मस्थान से शुरू हुआ मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान

Sat, 16 Jan 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 16 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Money Collection Drive For Construction Of Shri Ram Temple In Ayodhya Starts From Mathura
राममंदिर निर्माण के लिए मथुरा में धन संग्रह करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान भागवत भवन से प्रभु श्रीराम के चित्रपट के सम्मुख दीप जलाकर हुआ। सुदामा कुटी वृंदावन के महंत सुदक्षिण दास महाराज, भागवताचार्य अतुल कृष्ण महाराज, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला एवं  विभाग प्रचारक गोविंद ने पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहले समर्पण राशि का दान केशव देवजी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने चेक के माध्यम से रसीद कटवाकर किया। सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में अपने आवास पर संघ के पदाधिकारियों की टोली को धनराशि का चेक देकर अधिकतम धनराशि समर्पण का आवाह्न किया।
विज्ञापन


निधि समर्पण अभियान का प्रभु श्रीराम के सम्मुख दीप प्रज्वलित होते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान भागवत भवन में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के उदघोष से गुंजायमान हो गया। संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, विभाग प्रचारक गोविंद, विहिप के महानगर अध्यक्ष और अभियान प्रमुख अमित जैन प्रमुख कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख कार्यकर्ताओं ने धनराशि दान देकर रसीद कटवाकर अपना-अपना समर्पण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान माधव भवन के द्वार पर समर्पण निधि अभियान की स्टॉल पर रसीद काटने का अभियान विधिवत शुरू हुआ। इस मौके पर रविकांत गर्ग चैयरमेन व्यापारी कल्याण बोर्ड, चौ. तेजवीर सिंह चैयरमेन उप्र सहकारी बैंक, मेयर मुकेश आर्य बंधु, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, कमल कौशिक, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, केशवधाम निदेशक ललित कुमार, डॉ. संजय अग्रवाल, महानगर प्रचारक मयंक साधू, गोपेश्वर चतुर्वेदी, कपिल शर्मा, डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, लालचंद वासवानी, महानगर प्रमुख योगेश आभा, विजय बंटा, लक्ष्मीनारायण, शिव कुमार, एसके शर्मा, तेजपाल सिंह, डॉ. राकेश चतुर्वेदी, डॉ. दीपा अग्रवाल, विशाल गुप्ता, जयंती लाल, महेश काजू, विजय बहादुर सिंह, अनुराग पाठक, रमेश चंद, मुरारी लाल अग्रवाल मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण के सहयोग में कटेगी रसीद 
मथुरा में शुक्रवार से नगर, खंड, शहर, गांव- गली-मोहल्ला में टोली निधि अभियान के लिए घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। रुपये 10, 100, 1000 के कूपन और 2000 से अधिक की जो धनराशि प्राप्त होगी उसकी रसीद कटेगी। प्राप्त धनराशि उसी दिन बैंकों के माध्यम से खातों में जमा होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed