फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molesting daughter-in-law after finding her alone at home

Agra News: घर में अकेला पाकर बहू से छेड़छाड़

Sat, 02 Sep 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Sep 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Molesting daughter-in-law after finding her alone at home
घर में अकेला पाकर बहू से छेड़छाड़
विज्ञापन


विरोध करने पर ससुर ने दी गालियां, पीड़िता ने दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस को बताया कि घर में उसे अकेला पाकर ससुर ने छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।


एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। उसने बताया कि सुबह वह घर में अकेली थी। घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी ससुर घर में आाय और अकेला देख कर उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने ससुर की इस हरकत का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो ससुर वहां से चला गया। उसने ससुर की इस हरकत के बारे में पति व अन्य परिजन को बताया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed