फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molested the girl, attacked the father who came to protest

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पहुंचे पिता पर जानलेवा हमला

Fri, 07 Oct 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से गांव के ही दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की।युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगे।युवती और उसके पिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर आ गए।

विज्ञापन
molested the girl, attacked the father who came to protest

विस्तार

कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से गांव के ही दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती के पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घायल युवती के पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह युवती अपने घर में काम कर रही थी। तभी गांव के ही अरविंद और भरत सिंह उसके घर में घुस गए। युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगे। युवती ने अपने बचाव में चीख पुकार मचा दी। आवाज सुनकर युवती के पिता आ गए। उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर में रखी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया। घटना में युवती के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती और उसके पिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर आ गए। आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। युवती के घायल पिता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ तोमर, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed