फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molestation victim girl commits suicide by hanging in agra

आगरा: शोहदे की हरकतों से तंग आकर युवती ने फंदे से लटककर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 08:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 08:04 PM IST
सार

पिनाहट कस्बा में शोहदे की धमकियों से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Molestation victim girl commits suicide by hanging in agra
आरोपी युवक शाहरुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के पिनाहट के पूरनपुरा मोहल्ले में शोहदे से तंग आकर 19 वर्षीय युवती ने शनिवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। युवक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मौत हो गई है। दो बेटे अहमदाबाद में रहते हैं। वह अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। वही पड़ोसी मोहल्ला मार निवासी शाहरुख अपनी बुआ के साथ रहता है। वह काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन

आरोपी उठा ले जाने की देता था धमकी 

युवती के इनकार करने पर उठा ले जाने की धमकी देता था। शनिवार की आधी रात शाहरुख उसके घर में घुस आया। उसे देखकर युवती ने शोर मचा दिया। इस पर परिवार और आसपास के लोग आ गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच युवती ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया आरोपी युवक काफी दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। परिजनों का कहना है कि उसकी हरकतों से ही परेशान होकर युवती ने खुदकुशी की है। आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

आरोपी के डर से मां-बेटी चली गई थी अहमदाबाद
युवती की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मां-बेटी का जीना मुहाल कर दिया था। वह उसकी बेटी को आए दिन परेशान करता रहता था। शादी नहीं करने पर उठा ले जाने के लिए धमकाता रहता था। इसके डर से वह बेटी को लेकर कुछ दिनों के लिए बेटे के पास अहमदाबाद चली गई थी। 

सोचा था कि आरोपी के व्यवहार में सुधार आ जाएगा। कुछ दिन पूर्व वह अपनी बेटी को लेकर घर आई थी। शनिवार को बेटी बाजार गई थी तब भी रास्ते में शाहरुख ने उसे परेशान किया था। शादी नहीं करने पर जबरन उठा ले जाने की धमकी दी थी। घर आकर बेटी ने उन्हें उसकी हरकतों के बारे में बताया था। तभी से युवती परेशान थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed