{"_id":"9f729f0640f34450422cafc10d20b978","slug":"modi-govt-not-baised-about-relision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार में धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार में धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असहिष्णुता और गोमांस प्रकरण पर घिरी मोदी सरकार का जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने न केवल बचाव किया, बल्कि कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अपनी धेवती सना के साथ ताजमहल देखने आए सईद ने कहा कि मोदी सरकार में धर्म के नाम पर कहीं भी भेदभाव नहीं हो रहा। प्रधानमंत्री मोदी असहिष्णुता नहीं सिर्फ देश को बढ़ावा में जुटे हैं।
बुधवार दोपहर 12 बजे ताजमहल पहुंचे मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के साथ उनकी धेवती सना भी थीं। ताज देखने के बाद मीडिया से रूबरू सईद नेे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे बेहतर प्रधानमंत्री हैं। असहिष्णुता के मुद्दे को विपक्षी दलों के लोग हवा दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में आठ महीनों से उनसे गठबंधन के अनुभव के हवाले से मुफ्ती ने कहा कि मोदी ‘सबका साथ-सबका विकास’ के रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी सोच लोगों तक पहुंचने में वक्त लगेगा। हर चीज रातोंरात नहीं बदला करती। कांग्रेस के मार्च निकालने पर मुफ्ती ने कहा कि विपक्षी दलों का काम ही विरोध करना है।
इससे पहले धेवती सना को ताजमहल दिखाने लाए सईद ने कहा कि वह पहले कई बार यहां आ चुके हैं। ताज का रखरखाव बेहतर होना चाहिए। उन्होंने सेंट्रल टैंक के डायना सीट पर सना के साथ फोटो खिंचवाई और एएसआई अधिकारियों से उत्तर-पूर्वी मीनार पर चल रहे मडपैक कार्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
सईद के लिए टूटे नियम
ताजमहल में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की यात्रा के दौरान खाने के पैकेट साथ ले जाए गए। कड़ी सुरक्षा के घेरे में आए सईद और उनकी धेवती सना के रेड सैंड स्टोन, सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर पहुंचने से पहले पर्यटकों को एक ओर रोक दिया गया था।