{"_id":"6849c70db61e1ffa1e04c6b4","slug":"modi-government-gives-a-befitting-reply-to-terrorism-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-133122-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देती है मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देती है मोदी सरकार
Wed, 11 Jun 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रभारी चौधरी लक्ष्मी नारायन को पटिका पहनाकर स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा ने बुधवार को शहर के कम्युनिटी हॉल में सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई। प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार में जिले के प्रभारी गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देती है। आज का भारत आतंकियों को उनकी करनी का सबक सिखाता है। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा, शिक्षा व समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के तहत बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी का माहौल है। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डाॅ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इससे पहले प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे और ब्लॉक परिसर में पौधरोपण भी किया।
मंत्री के बेहतर व्यवस्था बताते ही चली गई बिजली : कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मोदी सरकार की उपलब्धियों को बता रहे थे। इस बीच उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में 6 हजार मेगावाट की मांग थी। यह भी पूरी नहीं हो रही थी। आज 31 हजार मेगावाट की डिमांड भी पूरी हो रही है। उनके इतना बोलते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और भाजपा कार्यालय अंधेरा हो गया।
विज्ञापन
मंत्री के बेहतर व्यवस्था बताते ही चली गई बिजली : कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मोदी सरकार की उपलब्धियों को बता रहे थे। इस बीच उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में 6 हजार मेगावाट की मांग थी। यह भी पूरी नहीं हो रही थी। आज 31 हजार मेगावाट की डिमांड भी पूरी हो रही है। उनके इतना बोलते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और भाजपा कार्यालय अंधेरा हो गया।
विज्ञापन