फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   model road constructed by Municipal Corporation has become problem for people

Agra: मॉडल रोड की इंजीनियरिंग फेल...बीच में खंभे और ऊंचे मैनहोल, लोगों को निकलने में होती है दिक्कत

Tue, 29 Jul 2025 04:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Jul 2025 04:37 PM IST
सार

माॅडल रोड के तहत सड़क किनारे पांच फुट चौड़ाई में सीसी रोड बनाई गई, उसके बाद इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए गए हैं। किनारों पर सीसी से नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर फुटपाथ बनाया गया है।

विज्ञापन
model road constructed by Municipal Corporation has become problem for people
माॅडल रोड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नगर निगम के इंजीनियरों ने सेक्टर-4 से कैलाशपुरी मोड़ स्थित गुरुद्वारा पुल तक की सड़क को मॉडल रोड बनाया लेकिन खराब इंजीनियरिंग के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कैलाशपुरी से सेक्टर-4 तक की रोड को चौड़ा किया गया लेकिन चौड़ीकरण के बाद सड़क के बीच आए बिजली के खंभे और ऊंचे सीवर मैनहोल नहीं हटाए गए। इससे रात में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


15वें वित्त आयोग से मिले धन से आगरा नगर निगम ने दो करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-4 पुलिस चौकी के पास से कैलाशपुरी मोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर तक सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ और ड्रेनेज का काम कराया है। सात महीने पहले यह काम पूरा कर लिया गया था लेकिन यह लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो सका।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, बिचपुरी क्षेत्र के लोगों के लिए संजय प्लेस जाने का यही प्रमुख रास्ता है। सड़क किनारे पांच फुट चौड़ाई में सीसी रोड बनाई गई, उसके बाद इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए गए हैं। किनारों पर सीसी से नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर फुटपाथ बनाया गया है। कैलाशपुरी से पदम प्लाजा होते हुए पुलिस चौकी जाने वाले रास्ते पर बीच में बिजली के खंभे लगे हैं, जो न केवल रफ्तार में बाधक हैं, बल्कि इनके कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

स्थानीय निवासियों ने बयां किया दर्द
आवास विकास से कैलाशपुरी तक सड़क चौड़ी तो कर दी लेकिन खंभे नहीं हटाए गए हैं। इससे ट्रैफिक पहले की तरह है। कई बार इन खंभों से वाहन टकरा चुके हैं। कोहरे में यह और घातक साबित होंगे। - महेंद्र सिंह, निवासी

सड़क से ऊंचे मैनहोल फुटपाथ पर बने हुए हैं। कार की पार्किंग करते हुए यह नीचे से टकराते हैं, जिस वजह से कार को नुकसान हो गया। मॉडल रोड की इंजीनियरिंग पूरी तरह से फेल साबित हुई है। - प्रदीप डेम्बला, निवासी

मॉडल रोड बन गई लेकिन पानी भर रहा है। कैलाशपुरी मोड़ पर जलभराव के साथ बिजली के खंभे बीच में होने के कारण परेशानी हो रही है। केवल एक लेन से ही ट्रैफिक निकल पा रहा है। अगर खंभे हटा दिए जाते तो यहां जाम न लगता। - पवन सिंह, निवासी

बिजली के खंभों को किनारे करने के लिए पत्र भेजा गया है। शिफ्टिंग का काम जल्द करने के लिए कहा है। सड़क में जो अन्य परेशानियां हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। - अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed