{"_id":"5ddca9678ebc3e54d9797fbc","slug":"mobs-beaten-the-two-youths-tied-to-a-pole-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से संबंध होने के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से संबंध होने के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 26 Nov 2019 11:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में गांव नरीपुरा के दो युवकों को सोमवार को खंभे से बांधकर इतना पीटा गया कि उनकी खाल उधड़ गई। इसके बाद दोनों को सिर गंजा कर दिया गया। युवकों को 'तालिबानी सजा' देने के आरोपी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सिरौली मोड़ के इंद्रजीत, उसके पिता गंगाराम और भाई श्याम के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को तीनों फरार हो गए थे। मंगलवार को इन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया
नरीपुरा के युवक ने बताया कि वो इंद्रजीत के साथ दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। एक दो बार उसके घर जाना हुआ। इसी से उसे शक हो गया कि वो उसकी पत्नी पर नजर रखता है। सोमवार को उसने घर युवक को बुलाया। वो अपने दोस्त के साथ गया।

Trending Videos
वहां जाते ही उसने दोनों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसके पिता और भाई भी आ गए। उन्होंने घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपियों ने पिटाई की वीडियो भी बना ली थी। इसे अपने दोस्तों के मोबाइल पर साझा किया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपियों ने पिटाई की वीडियो भी बना ली थी। इसे अपने दोस्तों के मोबाइल पर साझा किया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।