फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mobile robbers opened fire Police taught them lesson

Agra: मोबाइल लुटेरों ने की फायरिंग...पुलिस ने सिखाया सबक, एक के पैर में लगी गोली; दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 10:34 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 18 May 2025 10:34 AM IST
सार

मोबाइल लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Mobile robbers opened fire Police taught them lesson
मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से शनिवार देर रात मेहताब बाग के पास थाना एत्माद्दौला पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे हुए मोबाइल, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम को मेहताब बाग के पास बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। रोकने पर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी होते देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरीद के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं उसके साथी बाॅबी को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed