फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile lab

सोनपापड़ी और बूंदी का लड्डूू जांच में फेल

Tue, 16 Jul 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mobile lab
15एमएनपी-17- बेवर में खाद्य पदार्थों की जांच करने पहुंची मोबाइल लैब - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सोमवार को जागरूकता के लिए मोबाइल लैब निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र में नमूनों की जांच कर लोगों और व्यापारियों को उनकी शुद्धता के बारे में बताया। साथ ही लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों का प्रयोग और बिक्री न करने के लिए कहा। इस दौरान सोनपापड़ी, बूंदी के लड्डू के नमूने जांच में फेल पाए गए।
विज्ञापन

मोबाइल लैब को कलक्ट्रेट से जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लैब में मौजूद स्टाफ से जांच के बारे में जानकारी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में मोबाइल लैब ने भोगांव, बेवर और कुसमरा में नमूनों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 46 नमूनों की जांच की। इसमें सोनपापड़ी, बूंदी का लड्डू जांच में फेल पाया गया। इसमें निर्धारित मात्रा से अधिक रंग मिला हुआ था। वहीं भोगांव में जांच के दौरान काली मिर्च में पपीते के बीज पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोगों को मिलावटी सामान की बिक्री न करने और न ही उनका उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा मोबाइल लैब मंगलवार को कुरावली, घिरोर और करहल में सार्वजनिक स्थानों पर नमूनों की जांच करेगी। कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अपने नमूनों की जांच करवाकर उसकी शुद्धता के बारे में पता कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed