{"_id":"5ddd6f968ebc3e54aa6b278c","slug":"mob-brutally-beats-the-truck-driver-after-young-man-dies-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साईं भीड़ ने चालक की आंख फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साईं भीड़ ने चालक की आंख फोड़ी
Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
घायल चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में स्कूल संचालक के बाइक सवार बेटे को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों की भीड़ ने डीसीएम चालक को बंधक बना लिया और उसे एक कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा।
इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़ कर भाग गए। मारपीट में चालक की एक आंख भी फूट गई। गंभीर हालत में डीसीएम स्वामी चालक को लेकर अस्पताल ले गया। जहां से उसे फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जसराना के गांव खेरिया अहमदपुर बनवारा निवासी राजीव यादव एटा रोड पर शिवा अस्पताल में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका बनवारा में ही जयवीर सिंह महाविद्यालय नाम से कॉलेज है। जिसकी देखभाल उनका बड़ा बेटा विक्रांत (32) कर रहा था।
विज्ञापन
विक्रांत मंगलवार शाम को कॉलेज बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक तिवरिया के समीप पहुंची, तभी उसकी बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भागने लगा।

घायल चालक ने लगाया यह आरोप
घायल चालक का आरोप है कि जब वो घटना के बाद गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और एटा रोड स्थित एक गली के मकान में बंधक बना कर बेरहमी से पीटा। मरणासन्न हालत में उसे सड़क पर छोड़ कर भाग गए।
सूचना पर डीसीएम स्वामी मौके पर पहुंचा और घायल चालक को लेकर अस्पताल आया। जहां से उसे गंभीर हालत में फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चालक ने अपना नाम निसार (45) पुत्र अली मोहम्मद निवासी चितरई जनपद एटा बताया है।
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि थाने पर इस तरह की कोई सूचना नहीं है। चालक फरार है। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विक्रांत दो भाइयों में बड़े थे। मां मिथलेश और पत्नी भावना का रो-रो कर बुरा हाल है।