फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA workers are getting upset due to non payment of wages for one month

Agra News: एक माह से मजदूरी न मिलने से परेशान हो रहे मनरेगा मजदूर

Tue, 03 Jan 2023 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers are getting upset due to non payment of wages for one month
अमापुर। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को मनरेगा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक महीने से मजदूरों को मजदूरी तक नहीं मिली है। तमाम मजदूर काम न मिलने पर दूसरे प्रांतों में मजदूरी करने के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना के तहत मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी की गारंटी है। ताकि ग्रामीणों को मजदूरी के लिए। गांव से बाहर नहीं जाना पड़े, लेकिन मजदूरों को पहले तो काम ही नहीं मिलता। यदि काम मिल भी जाए तो उनको समय से मजदूरी नहीं मिल पाती। जिससे मजदूर परेशान रहते हैं। रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान अपने चहेतों को ही मजदूरी देते हैं। तमाम मजदूर गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण देश के अन्य प्रांतों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे प्रदेशों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को न के बराबर मजदूरी मिल पा रही है।
विज्ञापन

कई बार मनरेगा का जॉब कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हमारे बेटे जॉब कार्ड नहीं बनने के कारण महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के कई मजूदर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में कार्य कर रहे हैं। तालेवर वर्मा, निवासी बरसोडा
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व गांव में चकरोड पर काम किया था। इसके बाद काम नहीं मिला। एक माह बीत जाने पर भी अभी तक खाते में मजदूरी नहीं आई है। ऐसी स्थिति में घर चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ।- प्रेमवीर निवासी, नादरमई

मजदूरों को योजना के तहत समय से मजदूरी दी जाती है। सीधे खाते में मजदूरी भेजे जाने का प्रावधान है। प्रदेश में मजदूरों के खाते में एक साथ मजदूरी भेजी जाती है।-सचिन कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed