फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC UP Chunav Result 2020 Dr Akash Agarwal Defeat BJP on Agra Teacher MLC Election

UP MLC Election Result: यहां नहीं चला भाजपा का जादू, शिक्षक सीट पर निर्दलीय ने हराया

Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
MLC UP Chunav Result 2020 Dr Akash Agarwal Defeat BJP on Agra Teacher MLC Election
आगरा शिक्षक सीट से विजयी प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों में से तीन पर कब्जा जमाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जादू आगरा खंड में नहीं चला। आगरा खंड शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 2376 वोटों से कराया गया है। 
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव की मतगणना शाहदरा स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। देर रात तक प्रथम वरीयता में निर्दलीय आकाश अग्रवाल ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ को 2113 वोटों से पछाड़ दिया। हालांकि कोई प्रत्याशी कुल मतों के 50 फीसदी मत जीतने के लिए प्राप्त नहीं कर सका। 
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर को द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। गिनती और एलिमिनेशन राउंड के बाद 6690 मत डॉ आकाश अग्रवाल को मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिल सके। इस तरह आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 2376 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.आकाश अग्रवाल की जीत का गणित

MLC UP Chunav Result 2020 Dr Akash Agarwal Defeat BJP on Agra Teacher MLC Election
एमएलसी चुनाव परिणाम: विजयी प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाणपत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला
डॉ आकाश अग्रवाल कुल वोट 6690 मिले हैं। इनमें पहले चरण में 2601 और दूसरे चरण में 3197 मत प्राप्त हुए। द्वितीय मतों की गणना में सबसे कम वोट वाले प्रत्याशियों के एलिमिनेशन वोट दो जगह वरीयता मत से शिफ्ट हुए। इस तरह 892 मत डॉ आकाश के नाम शिफ्ट होने से कुल 6690 मत हुए। 

भाजपा के प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र वशिष्ठ को प्रथम वरीयता के पहले चरण में 2718 और दूसरे चरण में 967 मत मिले। इनको कुल 3685 मत मिले। द्वितीय चरण में एलिमिनेशन राउंड से 629 वोट वरीयता क्रम से शिफ्ट हुए। इससे इनके कुल मत 4314 हो गए। इस तरह डॉ. आकाश ने बिना 50 फीसदी कोटा पूरा किए द्वितीय वरीयता के एलिमिनेशन राउंड में डॉ दिनेश चंद को 2376 वोट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed