फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mlc Election 2020: Samajwadi Candidate Dr Aseem Yadav Files Nomination

Mlc Election 2020: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी असीम यादव ने किया नामांकन

Wed, 11 Nov 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mlc Election 2020: Samajwadi Candidate Dr Aseem Yadav Files Nomination
नामांकन दाखिल करते असीम यादव - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की स्नातक सीट के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. असीम यादव व निर्दलीय डॉ. नंदलाल यादव ने नामांकन किया। शिक्षक सीट से मैनपुरी के धरम सिंह ने पर्चा भरा है। पांच दिनों में स्नातक सीट पर तीन और शिक्षक सीट पर दो नामांकन हो चुके हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय से जुलूस के रूप में शिकोहाबाद निवासी सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव (58) दोपहर 12 बजे मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में स्नातक सीट पर नामांकन के लिए पहुंचे। एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। फिर मैनपुरी क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता धरम सिंह (35) ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शिक्षक सीट के लिए पर्चा भरा।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे एटा निवासी डॉ. नंद लाल यादव (47) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को स्नातक खंड के लिए कोई पर्चा नहीं बिका। एक मात्र नामांकन पत्र शिक्षक सीट के लिए फिरोजाबाद के लालजी बाबू ने खरीदा है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह ने बताया दोनों सीटों पर पांच दिनों में कुल 44 नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. असीमा यादव
शिक्षा- राजनीति शास्त्र में पीएचडी
- स्वयं पर नकद-  18 हजार रुपये, पत्नी पर नकद- 15 हजार रुपये
- 2019-20 में स्वयं का आयकर- 19.92 लाख रुपये, पत्नी का आयकर- 4.15 लाख रुपये
- प्रत्याशी पर असलाह - रिवॉल्वर, रायफल व बंदूक समेत तीन असलाह हैं।
- पत्नी के पास -45 तोला सोना (कीमत 22.50 लाख रुपये)
- प्रत्याशी की कुल चल संपत्ति - 44.70 लाख रुपये, पत्नी के पास- 23.3 लाख रुपये।
- प्रत्याशी की अचल संपत्ति- 1.35 करोड़ रुपये, पत्नी की अचल संपत्ति-65 लाख रुपये।

डॉ. नंद लाल यादव
शिक्षा- पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी।
- स्वयं पर नकद- 1.50 लाख रुपये, पत्नी पर नकद- 5 हजार रुपये।
- 2019-20 में प्रत्याशी का आयकर- 12.35 लाख रुपये, पत्नी का आयकर-5.69 लाख रुपये।
- प्रत्याशी के पास- कोई असलाह नहीं, एक कार है। 
- पत्नी के पास-100 ग्राम सोना।
- प्रत्याशी की चल संपत्ति- 14.51 लाख रुपये, पत्नी की चल संपत्ति-5.69 लाख रुपये।
- प्रत्याशी की अचल संपत्ति- 30 लाख रुपये, पत्नी की 35 लाख रुपये।

धरम सिंह
शिक्षा- एमएससी जंतु विज्ञान।
- प्रत्याशी पर नकद- तीन लाख रुपये, पत्नी पर नकद- 1.50 लाख रुपये।
- 2019-20 में प्रत्याशी का आयकर- 5.06 लाख रुपये, पत्नी का आयकर- 4.43 लाख रुपये।
- प्रत्याशी के पास- एक रिवॉल्वर, पत्नी के पास सोना- 200 ग्राम।
- प्रत्याशी की चल संपत्ति- 31.10 लाख, पत्नी की चल संपत्ति - 24.66 लाख रुपये।
- प्रत्याशी की अचल संपत्ति- 1.05 करोड़ की, पत्नी के नाम अचल संपत्ति-14 लाख की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed