{"_id":"5faebaff231b1047645aa717","slug":"mlc-election-2020-41-candidates-fights-for-two-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो एमएलसी सीट की दौड़ में 41 उम्मीदवार, एक दिसंबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो एमएलसी सीट की दौड़ में 41 उम्मीदवार, एक दिसंबर को मतदान
Sat, 14 Nov 2020 09:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:50 AM IST
सार
- स्नातक सीट पर कुल 21 उम्मीदवार
- शिक्षक सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला
- एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान
विज्ञापन
कमिश्नरी में नामांकन पत्र लेते प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड की दो एमएलसी सीट के लिए चुनावी दौड़ में 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच रात 9 बजे तक चली। कोई नामांकन खारिज नहीं हो सका। स्नातक सीट पर कुल 21 उम्मीदवार हैं जबकि शिक्षक सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। दिवाली के बाद 17 नवंबर को नाम वापसी का दिन है। एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।
प्रेक्षक ने रात 9 बजे की समीक्षा
उद्योग विभाग सचिव एवं शिक्षक खंड प्रेक्षक नीना शर्मा ने आरओ अनिल कुमार के साथ रात 9 बजे कमिश्नरी स्थित नामांकन परिसर में बैठक की। स्नातक खंड प्रेक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका आगरा दौरा स्थगित है। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से नीना शर्मा ही शिक्षक के साथ स्नातक सीट चुनाव का पर्यवेक्षक कर रही हैं।