फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mlamla

स्वागत और फीता काटने में बीता महीना

Tue, 11 Apr 2017 12:44 AM IST
स्वागत और फीता काटने में बीता महीना
स्वागत और फीता काटने में बीता महीना Updated Tue, 11 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
mlamla
bjp mla
विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम 11 मार्च को आया था। भाजपा को प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया। आगरा की जनता ने सभी नौ की नौ सीट भाजपा की झोली में डाल दीं। विधायकों के कार्यकाल को आज एक महीना पूरा हो रहा है लेकिन अभी तक माननीयों को स्वागत कार्यक्रमों से फुर्सत नहीं मिल पा रही है कि वह शहर के मुद्दों को उठा सकें।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी विकास का डंका पीट रही थी तो भारतीय जनता पार्टी ने भी सपा के विकास खोखला बताते हुए यूपी की तस्वीर बदलने का दावा किया था। पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। स्वागत, सम्मान समारोहों को पीछे छोड़ मुख्यमंत्री रात एक-एक बजे तक बैठक कर रहे हैं। निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन उनके मंत्री और विधायक स्वागत समारोहों में व्यस्त हैं। आगरा जिला और महानगर में हर रोज स्वागत समारोह आयोजित हो रहे हैं, उनमें विधायकों की हाजिरी लग रही है। जातिगत, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों की ओर से समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इनके अलावा माननीय कार्यक्रमों का फीता काटने में व्यस्त हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि जनता के बीच जा रहे हैं। समस्या सुन रहे हैं। अभी विभागों को बजट नहीं मिला है इसलिए विकास कार्य शुरू नहीं हो पाएं हैं।
विज्ञापन


विधायक कहिन
अभी तो कुछ करने लायक ही नहीं हैं, विधानसभा चले, बजट पास हो तब काम आगे बढ़ेंगे। फिलहाल तो जल निगम को 100 हैंडपंपों की री बोरिंग को लिखा था वे स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन प्रसाद गर्ग, विधायक आगरा उत्तर

एक महीने के कार्यकाल में जनता के बीच गए हैं। उनकी समस्याएं सुनी हैं। बाह क्षेत्र की बिजली समस्या के संबंध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की है।
पक्षालिका सिंह, विधायक बाह

मैंने हसेला गांव में मंडी परिषद के द्वारा 43 लाख की सड़क स्वीकृत कराई है। फतेहपुर सीकरी ब्लाक में भड़कोल से लेकर नगला बंजारा की दो किमी की सड़क स्वीकृत कराई है। करीब 40 लाख रुपये की है। गांव में रुकना शुरू कर दिया है। अभी में दूरा गांव में अग्निकांड के मौके पर हूं। मैंने अभी तक अपने क्षेत्र में स्वागत नहीं कराया है। मैं पदयात्रा करूंगा, मतदाता के पास जाऊंगा।

चौधरी उदयभान सिंह, विधायक फतेहपुर सीकरी

काम जो फौरी तौर पर हो सकते हैं वे कराए जा रहे हैं। सफाई, पानी, पेच वर्क कराने काम किया है। 65 सोलर लाइट लगवाई हैं। गंगाजल प्रोजेक्ट का सर्वे किया है। महावन में अड़चन आ रही है। मैं वहां जाऊंगा। नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता करूंगा।
योगेंद्र उपाध्याय, विधायक आगरा दक्षिण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed