{"_id":"608952c7734348268400a5c3","slug":"mla-pakhalika-singh-gave-the-mla-fund-for-the-treatment-of-covid-patients-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए विधायक पक्षालिका सिंह ने दी विधायक निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए विधायक पक्षालिका सिंह ने दी विधायक निधि
Wed, 28 Apr 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Apr 2021 05:49 PM IST
सार
बाह विधानसभा क्षेत्र के कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था के लिए पक्षालिका सिंह ने अपनी विधायक निधि को खर्च करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरा देश जूझ रहा है। आगरा जिले में भी चिकित्सा व्यवस्था निरंतर असफल हो रही है। बीमारी की गंभीरता और मुख्यालय से बाह की 70 किलोमीटर दूरी को देखते हुए बाह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक पक्षालिका सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से संक्रमित मरीजों को दवाओं और उपकरणों की खरीद करने के लिए सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने इस संबंध में आगरा के मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि दवाओं और उपकरणों की खरीदारी करते हुए विधानसभा बाह, जैतपुर और पिनाहट की सीएचसी पर इन्हें अविलंब उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि इस संकट की घड़ी में क्षेत्र की जनता को अविलंब स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
विज्ञापन
ये मिलेगा लाभ..
बाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शंभूनाथ उच्चीकृत सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, बाह पर आगरा के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 30 बेड का लेवल-2 कोविड हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहा है। विधायक निधि से सीएचसी बाह, जैतपुर और पिनाहट में 2-2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन पाइप लाइन पॉइंट चेंबर एन आर पी, मास्क नेजल प्रॉन्ग, नेबुलाइजर आदि उपतकण और दवाएं खरीदी जा सकेंगी।
विज्ञापन