फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mla

सांसद प्रतिनिधि बना नटवर लाल गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
mla
मैनपुरी। सांसद प्रतिनिधि बनकर जेल भिजवाने की धमकी देने वाला नटवर लाल अब खुद जेल की हवा खा रहा है। उसने कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ेरी निवासी एक व्यक्ति से एक मामला रफादफा कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव कायथा निवासी संदीप खुद को आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल का प्रतिनिधि बता कर लोगों पर धौंस जमाता था। पुलिस के अनुसार 23 मई को उसने कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ेरी निवासी पिंटू को फोन किया। उसे बताया कि उसके दोस्त अरविंद के विरुद्ध कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज हुई है। वह उसे खत्म करा सकता है।
विज्ञापन

इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपये चाहिए। बात तय होने के बाद पिंटू ने पांच हजार रुपये दे दिए, लेकिन कुछ दिन बाद संदीप ने बाकी पांच हजार मांगे। पिंटू को संदीप की बातों पर शक हुआ तो बाकी रुपये बाद में देने की बात कही। तब संदीप ने पिंटू को धमकाया कि रुपये नहीं दिए तो उसे व उसके दोस्त को जेल भिजवा देगा। पिंटू की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसका झूठ खुलकर सामने आ गया कि वह सांसद का प्रतिनिधि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed