फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Choudhary Babulal inaugurated the CC road, constructed at a cost of 63 lakh rupees in Mandi Mirza Khan, providing relief from the rainy season mud.

Agra News: सीसी सड़क का विधायक चौ. बाबूलाल ने किया लोकार्पण, मंडी मिर्जा खां में 63 लाख की लागत से बनाई गई सीसी सड़क, बरसात के कीचड़ से मिली मुक्ति

Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
MLA Choudhary Babulal inaugurated the CC road, constructed at a cost of 63 lakh rupees in Mandi Mirza Khan, providing relief from the rainy season mud.
मंडी मिर्जा खान पर बनी सीसी सड़क का लोकार्पण करते विधायक चौधरी बाबूलाल
फतेहपुर सीकरी। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा मंडी मिर्जा खां-सामरा-दाऊदपुर राजस्थान सीमा मार्ग पर आबादी क्षेत्र में करीब 63 लाख रुपये की लागत से निर्मित 250 मीटर लंबी सीसी सड़क का शुक्रवार को विधायक चौधरी बाबूलाल ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। सड़क बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले बरसात के दिनों में इस मार्ग पर भारी जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती थी, जिससे पैदल निकलना भी दूभर हो जाता था। अब इस पक्की सड़क से बड़ी राहत मिली है। लोकांर्पण कार्यक्रम के दौरान उत्साहित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल का साफा बांधकर और फूलों की मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गजेंद्र प्रधान, अजीत सिरौली, ओमप्रकाश, लोकेश तिवारी, गिरीश प्रधान, हुकुम सिंह प्रमुख, सत्यवीर सिंह परमार, छिदी सिंह, रमन चौधरी, अशोक कुमार, विशाल चौधरी और गोविंद सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed