फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Abbas in danger from Purvanchal's infamous Kuntu Singh

आगरा: पूर्वांचल के कुख्यात कुंटू सिंह से विधायक अब्बास को खतरा

Sat, 18 Feb 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
MLA Abbas in danger from Purvanchal's infamous Kuntu Singh
कासगंज। बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी जिले की पचलाना जेल में बंद हैं। इसी जेल में पूर्वांचल के आजमगढ़ निवासी कुख्यात अपराधी धुव्र उर्फ कुंटू सिंह भी 2021 से बंद हैं। कुंटू सिंह से विधायक अब्बास के परिजनों को अब उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। विधायक अब्बास के भाई उमर अंसारी ने जेल में अब्बास की हत्या की आशंका जताई है। शासन को पत्र लिखकर जेल बदलने की मांग किया है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना की जेल में शिफ्ट किया गया है। विधायक की जेल में बदलाव इसलिए किया गया कि वह चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी निकहत से घंटों मुलाकात करते थे। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो उनकी जेल बदली गई। सूत्रों के मुताबिक बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और अपराधी कुंटू सिंह के गिरोह में गैंगवार हो चुका है। कुंटू सिंह को मुख्तार अंसारी के दुश्मनों का करीबी माना जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए भाई उमर अंसारी ने विधायक अब्बास की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


हमें विधायक के भाई का कोई पत्र नहीं मिला है। जेल में विधायक अब्बास पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वह अलग हाई सिक्योरिटी बैरक में और कुंटू सिंह अलग हाई सिक्योरिटी बैरक में हैं। जेल में कोई खतरा विधायक को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय विक्रम सिंह
जेल अधीक्षक पचलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed