{"_id":"5ab632f84f1c1b90778b7522","slug":"mistakes-in-question-paper-of-government-school-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल परीक्षाः अंग्रेजी के पेपर में पूछा ऐसा सवाल शिक्षक भी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल परीक्षाः अंग्रेजी के पेपर में पूछा ऐसा सवाल शिक्षक भी रह गए हैरान
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 24 Mar 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नपत्र में गलतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं मजाक बनकर रह गई हैं। पहले दिन से अब तक रोजाना विभिन्न कक्षाओं के प्रश्नपत्रों में गलतियां पाई जा रही हैं।
कक्षा तीन के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गणित के सवाल पूछे गए थे। शुक्रवार को हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में पूर्णांक से ज्यादा प्रश्नों के अंकों का योग है।
कक्षा आठ के खेल स्वास्थ्य विषय की परीक्षा का पूर्णांक 50 दिया गया है। प्रश्नपत्र में छह प्रश्न पूछे गए हैं। पांच प्रश्नों के समक्ष ही अंक दिए दिए गए हैं। इनका योग 54 हो रहा है।
विज्ञापन
छठे प्रश्न के सामने अंक लिखा ही नहीं है। कक्षा पांच के संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में पूर्णांक 50 अंकों का दिया गया है। सात सवाल पूछे गए हैं। इनके अंको का योग 53 हो रहा है।

इसके पहले भी विभिन्न कक्षाओं की गणित विषय के प्रश्नपत्र में तमाम गलतियां पाई गई थीं। हिंदी के प्रश्नपत्र में गलत सवाल पूछे गए थे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के मुद्रण और निर्माण कराने के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई होनी चाहिए।
ऐसा न हुआ तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कोर्ट में मामला ले जाया जाएगा। नगर मंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि शिक्षकों को कापियों के मूल्यांकन में दिक्कत होगी।
सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ का कहना है कि शासन को प्रश्नपत्र में मिल रही त्रुटियों के संबंध में अवगत करा दिया गया है। जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उस पर अमल किया जाएगा।