फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mission prerna

मिशन प्रेरणा में शिक्षकों को बताए गए सरल तरीके से पठन पाठन के गुण

Tue, 13 Oct 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
mission prerna
प्राथमिक विद्यालय ताजपुर पर मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरक कक्ष तैयार करने पर शिक्षिका को सम्म? - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। प्राथमिक विद्यालय ताजपुर पर मिशन प्रेरणा कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों को सरल तरीके से कैसे पढ़ाएं यह बताया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एटा व कासगंज के उपशिक्षा निदेशक जितेंद्र यादव, नोडल प्रभारी चिंतामणि वशिष्ठ, खंड शिक्षाधिकारी थानसिंह एवं डायट प्रवक्ता संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं प्रेरक कक्ष तैयार करने पर विद्यालय की शिक्षिका को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपशिक्षा निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि मिशन प्रेरणा से बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाई कराना एवं बच्चों की पढ़ाई में रुचि बनाना है। शिक्षिक-शिक्षिकाओं को मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मिशन प्रेरणा संकल्पना से सुसज्जित और परिपूर्ण प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के एक प्रेरक कक्षा-कक्ष का उद्घाटन किया गया। जिसका सभी ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

कक्ष में मौजूद विभिन्न प्रकार के मॉडल विज्ञान अध्ययन, गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, जानवरों एवं पक्षियों के मॉडल को थे, जिससे बच्चों को अच्छे से सिखाया जा सकता है। संचालन डॉ. अखिलेश सोलंकी ने किया। अतिथियों ने प्रेरक कक्ष तैयार करने वाली शिक्षिका मीनू को इसके लिए सम्मानित किया। इस दौरान जितेंद्र कविराज, अखिलेश कुमार, हरिकृष्ण द्विवेदी, चंद्रास सोलंकी, विजय सोलंकी, शिक्षकगणों, गजेंद्र पाल, प्रधानाचार्य कृपाशंकर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed