{"_id":"61d09ea92f7bb010d14cf775","slug":"mission-indradhanush-of-vaccination-deprived-children-and-pregnent-ladies-kasganj-news-agr519861632","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए चलेगा मिशन इंद्रधनुष -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए चलेगा मिशन इंद्रधनुष -
विज्ञापन
टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए चलेगा मिशन इंद्रधनुष
कासगंज। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिशन इंद्रधनुष चलाकर प्रतिरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का सर्वे शुरू करा दिया है।
शासन के द्वारा 0 से 2 साल के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण के माध्यम से प्रतिरक्षित किया जाता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अंजुश ने बताया कि शासन के द्वरा मिशन इंद्रधनुष का चौथा चरण चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने टीके से वंचित बच्चों व महिलाओं का सर्वे शुरू कर दिया है। 6 जनवरी तक सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा। सर्वे में जो बच्चे एवं महिलाएं चिंहित होंगे उनकी सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। संवाद