फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing youth's body found in bushes near canal

लापता युवक का शव नहर के पास झाडिय़ों में मिला

Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in bushes near canal
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव नगला गुढ़ी निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह नहर के पास झाड़ियों में मिला। युवक रविवार की रात से लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला गुढी निवासी सूबेदार सिंह का 24 वर्षीय पुत्र लोकेंद्र कुमार टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रविवार की रात घर से लापता हो गया था। सोमवार की शाम करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव नगला सिकरवार मार्ग पर नहर किनारे इमली के पेड़ के नीचे झाड़ियों में पड़ा है।
विज्ञापन

परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ विजय पाल सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के पिता ने मौत का सही कारण जानने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उसके शरीर पर खुरच के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed