फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing youth found in an unconscious state inside the car

कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिले लापता युवक

Thu, 12 Aug 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Missing youth found in an unconscious state inside the car
फिरोजाबाद। उपचार के लिए भाभी को लेकर आए दो युवक बुधवार को एकाएक लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार को परिजनों को युवकों के कानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है। मामले की जानकारी होने की बात से पुलिस ने मना किया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बेहोशी की हालत में कार में मिले थे।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र निवासी सुमन यादव बुधवार दोपहर अपनी मां विरमा देवी और पड़ोसी युवक के साथ भाभी प्रीति को उपचार के लिए जैन नगर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचा था। भाभी को भर्ती कराने के बाद सुमन पड़ोसी युवक के साथ थोड़ी देर में आने की बात कहकर गया था लेकिन देर शाम तक दोनों नहीं लौटे। इस पर पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी उत्तर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को परिजनों को जानकारी मिली कि लापता दोनों युवक कानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। ये दोनों बेहोशी की हालत में कार में मिले हैं। जानकारी पर परिजन कानपुर रवाना हो गए। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही पीड़ित परिजनों द्वारा थाने पर कोई सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed