फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Man Found Dead Skeleton Recovered from Mustard Field Identified by Clothes and Phone

UP: सरसों के खेत में मिला युवक का कंकाल...आसपास बिखरीं थीं हड्डियां, दृश्य देख कांप गए लोग

Sat, 08 Nov 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 10:13 AM IST
सार

आगरा के गांव गढ़मुक्खा के पास सरसों के खेत में युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल के आसपास हड्डियां बिखरी हुई थीं। मृतक की पहचान मोबाइल और चप्पलों से परिजनों ने कर ली है।

विज्ञापन
Missing Man Found Dead Skeleton Recovered from Mustard Field Identified by Clothes and Phone
खेत में मिले कंकाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप से आगे गांव गढ़मुक्खा के पास शुक्रवार सुबह सरसों के खेत में एक युवक का कंकाल बरामद किया गया। खेत में पानी देने पहुंचे किसान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। यहां फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक की मां कुंती देवी व पत्नी बृजेश देवी ने कपड़े, चप्पल व मोबाइल फोन से मृतक की पहचान गांव गढ़मुक्खा निवासी जगदीश वैष्णव (30 वर्ष) पुत्र स्व. जानकी प्रसाद के रूप में की। कंकाल के आसपास कई हड्डियां बिखरी मिलीं। पुलिस ने शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक जगदीश 24 अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। वह किरावली रोड पर शराब के ठेके के पास सीसीटीवी फुटेज में 4:21 बजे आखिरी बार देखा गया था। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने 28 अक्तूबर को उसकी थाने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक जगदीश की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी एक साल की बेटी गौरी है। पिता का निधन पांच वर्ष पूर्व हो चुका है। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। पत्नी बृजेश देवी सदमे से बार-बार बेहोश हो रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से 50 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed