{"_id":"69d32f025a1cdd9403033d26","slug":"missing-man-found-dead-in-yamuna-identified-by-tattoo-sparks-panic-in-area-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना में मिली कबाड़ कारोबारी की लाश, तीन दिन पहले हुआ था लापता; हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना में मिली कबाड़ कारोबारी की लाश, तीन दिन पहले हुआ था लापता; हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान
Mon, 06 Apr 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:26 AM IST
सार
तीन दिन से लापता कबाड़ कारोबारी का शव यमुना में मिला, हाथ पर लिखे नाम से पहचान हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी है।
विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा के नगला बूढ़ी के इंदिरा नगर निवासी कबाड़ कारोबारी 30 वर्षीय जितेंद्र का शव खंदौली के गिजौली में यमुना में मिला है। वह तीन दिन से लापता थे। हाथ पर गुदे महिला के नाम से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
गिजौली क्षेत्र में एसपीएस स्पोर्ट्स एकेडमी के पीछे कान्हा गौशाला के पास रविवार को यमुना में एक शव तैरता मिलने से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर ट्रांस यमुना और खंदौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा-विवाद होने लगा। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खंदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव तीन दिन पुराना था और उसका एक हाथ अलग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ पर किसी महिला रेखा का नाम लिखा था। परिजन ने शव की शिनाख्त नगला बूढ़ी के जितेंद्र के रूप में की। वह तीन दिन से लापता थे। बड़े भाई जूता कारीगर सूरज ने बताया कि जितेंद्र कबाड़ का काम करते थे। परिवार में मां गुड्डी और दो बहनें हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मान रही है। फिलहाल परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।