{"_id":"6965da390c8dd47d8307706d","slug":"missing-graduate-found-dead-in-canal-in-agra-police-probe-underway-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नहर में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नहर में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 13 Jan 2026 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:08 AM IST
सार
आगरा टर्मिनल में युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला बसुआ स्थित टर्मिनल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव उतराता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को नहर से बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों द्वारा मृतक की पहचान आदित्य कुशवाहा उर्फ (28) पुत्र घूरेलाल, निवासी सहारा सराय, किरावली के रूप में की गई। मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि आदित्य अविवाहित था और स्नातक (ग्रेजुएट)था। परिजनों के अनुसार आदित्य रविवार शाम से अचानक घर से गायब था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह नहर में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।