फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl students found Both friends had left home for sake of friendship doing kar seva in Gurudwara

लापता छात्राएं मिलीं: दोनों सहेलियों ने दोस्ती की खातिर छोड़ा था घर, गुरुद्वारे में कर रहीं थीं कारसेवा

Tue, 16 Jan 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 10:01 AM IST
सार

दो लड़कियों की दोस्ती घरवालों को पसंद नहीं आई। मिलने-जुलने का विरोध शुरू कर दिया गया। इसके बाद दोनों सहेलियों ने टीवी सीरियल से आइडिया लेकर घर छोड़ दिया और पंजाब पहुंच गईं। यहां दोनों ने जीवन यापन करने के लिए गुरुद्वारा में शरण ली  हुई थी। 
 

विज्ञापन
Missing girl students found Both friends had left home for sake of friendship doing kar seva in Gurudwara
दोस्ती - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र से लापता दो सहेलियां पंजाब के अमृतसर में सकुशल मिल गईं। वह गुरुद्वारे में कारसेवा कर रही थीं। रविवार को पुलिस दोनों को घर ले आई। उन्होंने बताया कि परिवार वाले उनकी दोस्ती से खुश नहीं थे। टोकाटाकी करते थे। स्कूल में कक्षा भी बदलवा दी, अलग करने की हर कोशिश की। इस कारण वो घर से निकल गईं। आइडिया टीवी सीरियल से मिला। वो गुरुद्वारे में ठहरीं थीं। नाम भी बदल लिया था।
विज्ञापन


दोनों छात्राएं 27 दिसंबर 2023 को लापता हुई थीं। इनमें एक 17 तो दूसरी 16 साल की है। कक्षा नौ में पढ़ रही थीं। परिजन ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर कर केस दर्ज कराया। दोनों की तलाश में थाने की टीम लगी थी। कैंट स्टेशन पर छात्राओं की साइकिल मिली। वह दिल्ली की ट्रेन में बैठी थीं। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतर गई थीं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर मिले फुटेज से छात्राओं के अमृतसर की ट्रेन में बैठने की पुष्टि हुई थी। इस पर टीम अमृतसर पहुंची। छात्राओं के फोटो दिखाए, गुरुद्वारोंं में भी गई। एक जगह छात्राएं मिल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बदलवा दिया था सेक्शन

पुलिस की पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उनमें गहरी मित्रता है। एक दूसरे से अलग नहीं रह पातीं हैं। रोजाना स्कूल के बाद भी मिलती हैं। यह बात माता-पिता को अच्छी नहीं लगती है। वह उन्हें दूर रहने के लिए बोल रहे थे। कक्षा में सेक्शन भी बदलवा दिया। अब स्कूल से निकालना चाहते थे, पता चला तो वो परेशान हो गईं। वह क्राइम आधारित सीरियल देखा करती थीं। उन्हें पता था कि घर से भागने वाले पंजाब में जाकर गुरुद्वारा में कारसेवा कर ठहर सकते हैं। इसलिए घर से भागने का प्लान बनाया।


लड़कों की तरह बाल कटवाए
वह घर से निकलीं, तब 5000 रुपये ही थे। पहले बिजलीघर गईं। बस नहीं मिली। इस पर आगरा कैंट से ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंची। वहां से अमृतसर पहुंच गईं। जो रुपये लेकर निकली थीं, वह किराये में खर्च हो गए। इस पर गुरुद्वारा में ठहर गई थीं। लोगों की नजर से बचने के लिए एक ने अपने बाल लड़कों की तरह कटवा लिए। लड़कों जैसे ही कपड़े भी पहनने लगी। नाम भी कृष्णा रख लिया। सहेली ने भी नाम बदल लिया। दोनों भाई-बहन बताने लगे। पहले एक गुरुद्वारे में शरण ली। एक होटल में भी नौकरी करने लगीं। बाद में होटलकर्मियों को शक हो गया। इस पर नौकरी छोड़ दी। अब वो गुरुद्वारे में रुकी थीं। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष इनके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed