फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing Dog greyhound has not been found yet tourist couple appealed to the authorities

UP: लापता 'ग्रेहाउंड' अब तक नहीं मिली, पर्यटक दंपती ने अधिकारियों से लगाई गुहार

Tue, 26 Nov 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 09:47 AM IST
सार

दिल्ली के पर्यटक दंपती की लापता डॉगी ग्रेहाउंड का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसके लिए दंपती ने इनाम भी घोषित किया था। डॉगी के न मिलने से दंपती परेशान हैं। अधिकारियों से गुहार लगाई है। 

 

विज्ञापन
missing Dog greyhound has not been found yet tourist couple appealed to the authorities
लापता कुतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी डाॅगी ग्रेहाउंड को किसी घर में रख लिया गया है। तभी तो वो नहीं मिल पा रही है। अगर, पुलिस चाहे तो उसे तलाश कर सकती है। यह कहना है दिल्ली की रहने वालीं कस्तूरी घोष का। वह अपनी डाॅगी के नहीं मिलने की वजह से दुखी हैं। वह उसकी तलाश के लिए सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों का भी सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन


कस्तूरी घोष ने बताया कि 3 नवंबर को उनकी डाॅगी होटल से लापता हो गई थी। तब से वो तलाश में लगी हैं। ताजगंज और सदर क्षेत्र के गली मोहल्लों में तलाश किया। सीसीटीवी कैमरे देखे। वह मेट्रो स्टेशन के पास नजर भी आई। मगर, मिली नहीं। क्षेत्र के लोगों ने उसकी माैजूदगी के बारे में भी बताया। मगर, सही लोकेशन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


इससे आशंका है कि उसे किसी ने अपने घर में पाल लिया है। वह बाहर नहीं आ पा रही है। इस कारण ही उसका मिलना मुश्किल हो रहा है। कस्तूरी का कहना है कि पुलिस की तरफ से सहयोग पहले तो मिला था। मगर, बाद में बंद हो गया। अगर, पुलिस चाहे तो उसकी तलाश करवा सकती है। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि टीम लगातार प्रयास कर रही है। सीसीटीवी कैमरे पूर्व में कई बार देखे गए थे। खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई। मगर, लापता डाॅगी नहीं मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed