फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing businessman's body found hanging

लापता व्यापारी का शव फंदे से लटकता मिला

Fri, 25 Feb 2022 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Missing businessman's body found hanging
आगरा। राजामंडी में रेलवे फाटक के बराबर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी दीपक सिंघल (38) का शव बृहस्पतिवार को पड़ोसी के घर में दूसरी मंजिल की छत पर खंडहर हुए कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह 11 फरवरी को घर से निकले थे। तब से लापता थे। मोबाइल घर में ही छोड़ गए थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दीपक सिंघल की राजामंडी बाजार में मां वैष्णो हैंडलूम के नाम से कपडे़ की दुकान है। भाई विजय ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह सात बजे चाय पीने के बाद दीपक घर से दुकान की चाबी, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड लेकर गए थे। इसके बाद दुकान पर नहीं पहुंचे। इस पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन थाना लोहामंडी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोबाइल घर पर ही रखा मिल गया। उनके घर से एक मकान छोड़कर मोहनलाल कपड़े वालों का मकान है। मकान तीन मंजिला है। दूसरी मंजिल की छत पर चार कमरे हैं, जो खंडहर हो चुके हैं। इन कमरों में कोई जाता नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमरों से दुर्गंध आने पर मकान में रहने वाले लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दीपक का शव पंखे के कुंडे पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। शव पुराना था। पहले पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में मृतक के कपड़ों की जेब से चाबी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड मिला। इससे परिजनों ने पहचान कर ली। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई विजय और रवि हैं। वहीं दो बहनों की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी माधवी हैं। छह साल का बेटा गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई विजय ने बताया कि दीपक तकरीबन सात साल से राजामंडी बाजार में कपड़े की दुकान चला रहे थे। इसमें तीन कर्मचारी भी काम करते हैं। एक महीने पहले एक व्यापारी दोस्त के साथ साझीदारी में एक और दुकान खोल ली थी। इसके लिए बैंक से लोन भी लिया था। इसके अलावा बाजार से भी दुकान के लिए माल खरीदा था। इसके बावजूद उनकी दुकान नहीं चल पा रही थी। इससे वो परेशान थे।
भाई विजय ने कहा कि बड़े भाई आत्महत्या नहीं कर सकते। जिस कमरे में लाश मिली, उसमें कोई आता-जाता नहीं है। शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। उनके पैर जमीन पर छू रहे थे, जबकि कमरे में कोई कुर्सी या स्टूल भी नहीं था। फांसी लगाने के लिए स्टूल या कुर्सी पर चढ़ना पड़ेगा? उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि व्यापारी की तलाश की जा रही थी। उनका शव पड़ोस के घर में फंदे पर लटका मिला है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह वहां तक कैसे पहुंचे इस बारे में पता किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। परिवार के कुछ लोगों ने बताया है कि दीपक आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed