{"_id":"621782c854aa6a7f3d72e99a","slug":"missing-businessman-found-dead-on-terrace-of-neighbor-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में लापता व्यापारी की मौत: 13 दिन बाद पड़ोसी के मकान की दूसरी मंजिल पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में लापता व्यापारी की मौत: 13 दिन बाद पड़ोसी के मकान की दूसरी मंजिल पर मिला शव
Thu, 24 Feb 2022 06:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:36 PM IST
सार
आगरा के राजामंडी से 11 फरवरी को लापता हुए कपड़ा व्यापारी का शव गुरुवार को पड़ोसी के घर की तीसरी मंजिल की छत पर बने जर्जर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन
पड़ोसी की मकान की छत पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजामंडी में रेलवे फाटक के बराबर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी दीपक सिंघल (38) का शव बृहस्पतिवार को पड़ोसी के घर में दूसरी मंजिल की छत पर खंडहर कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह 11 फरवरी को घर से निकले थे। तब से लापता थे। मोबाइल घर में ही छोड़ गए थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दीपक सिंघल की राजामंडी बाजार में मां वैष्णो हैंडलूम के नाम से कपडे़ की दुकान है। भाई विजय ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह सात बजे चाय पीने के बाद दीपक घर से दुकान की चाबी, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड लेकर गए थे। इसके बाद दुकान पर नहीं पहुंचे। इस पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
दूसरे दिन थाना लोहामंडी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोबाइल घर पर ही रखा मिल गया। उनके घर से एक मकान छोड़कर मोहनलाल कपड़े वालों का मकान है। मकान तीन मंजिला है। दूसरी मंजिल की छत पर चार कमरे हैं, जो खंडहर हो चुके हैं। इन कमरों में कोई जाता नहीं है।
विज्ञापन