फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Boy Dead Body Found In Chambal Crime News

चंबल के बीहड़ में मिला लापता छात्र का शव, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

Sun, 24 May 2020 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 May 2020 10:22 AM IST
सार

साइकिल से बाजार जाने के लिए गुरुवार को निकला था
 

विज्ञापन
Missing Boy Dead Body Found In Chambal Crime News
संजय पाराशर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से बाजार के लिए गुरुवार को निकले जैतपुर निवासी बीएससी छात्र संजय पाराशर (20) का शव शनिवार की शाम चंबल के धर्मशाला गांव के समीप बीहड़ में मिला। परिजनों ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। 
विज्ञापन


जैतपुर अस्पताल मार्ग पर किराए के घर में रह रहे संतोष पाराशर का बेटा संजय (20) के लापता होने की जानकारी पिता ने जैतपुर थाने में तहरीर दी थी। शनिवार की शाम धर्मशाला गांव के समीप बीहड़ में संजय का शव एक पेड़ के नीचे मिला। गले में फंदा भी पड़ा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के दो महीने: आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ता गया, अफसर नपते गए
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर झुलसा भी था। मृतक के पिता और परिजनों ने आरोप लगाया कि संजय की रंजिशन हत्या की आशंका है। वहीं एसओ जैतपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पहली नजर में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन का असर: साफ हुई हवा...खिल उठा ताजमहल, स्वच्छ हुआ यमुना का जल


मारपीट और धमकी पर छोड़ना पड़ा था घर
मृतक संजय का घर जैतपुर के नंदगवां रोड पर है। नवंबर में पड़ोसी से हुई मारपीट और फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी से दहशत में आए परिवार को घर छोड़ना पड़ा था। तब से अस्पताल के पास किराए के मकान में रह रहे हैं। पड़ोसियों का हत्या में हाथ होने की आशंका जताते हुए परिजनों ने बताया कि तब पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed