{"_id":"663eecd3004cd09328057807","slug":"misdeed-in-moving-car-teenager-brutally-assaulted-reached-police-station-with-torn-clothes-and-barefoot-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में दुष्कर्म: किशोरी के साथ दरिंदगी, फटे कपड़े और नंगे पैर पहुंची थाने...हालत देख उड़े पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में दुष्कर्म: किशोरी के साथ दरिंदगी, फटे कपड़े और नंगे पैर पहुंची थाने...हालत देख उड़े पुलिस के होश
Sat, 11 May 2024 04:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 04:09 PM IST
सार
किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। वो उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। चलती कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बीच सड़क पर छोड़ दिया। किशोरी फटे कपड़े और नंगे पैर पुलिस थाने पहुंची, तो उसकी हालत देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
चलती कार में दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गया था। उसने किशोरी को एक कार में बिठाया। इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। कार चालक ने आरोपी का सहयोग किया। आरोपियों ने उसे बीच सड़क पर छोड़ा और भाग निकले। किशोरी राहगीरों की मदद से थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया था। बलरई क्षेत्र में उसने कार चालक के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे, उसके पैरों में चप्पल तक नहीं थी। वो राहगीरों की मदद से थाने पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर किशोरी के पिता भी थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी विजेंद्र उर्फ विंदा सहित दो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष बाह ने बताया नामजद आरोपी विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।