{"_id":"69ec54623c177d6ebe0b8dc1","slug":"misdeed-case-solved-using-digital-investigation-cctv-trail-leads-to-arrest-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 200 सीसीटीवी खंगाले और 150 ऑटो चालकों से हुई पूछताछ, तब गिरफ्त में आया दरिंदा; महिला से किया था गंदा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 200 सीसीटीवी खंगाले और 150 ऑटो चालकों से हुई पूछताछ, तब गिरफ्त में आया दरिंदा; महिला से किया था गंदा काम
Sat, 25 Apr 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:12 AM IST
सार
आगरा में ऑटो चालक द्वारा महिला से दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी और 150 ऑटो चालकों से पूछताछ कर खुलासा किया। डिजिटल जांच और क्राइम सीन रीक्रिएशन के आधार पर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया और ऑटो भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के भगवान टाॅकीज से ऑटो में खंदाैली ले जाकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी खंदाैली के गांव बुर्ज अकबर निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस के डिजिटल हथियार काम आए। 150 ऑटो चालकों व शराब ठेकों के कर्मियों से पूछताछ और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। डिजिटल मैपिंग कर क्राइम सीन दोहराया गया। जांच की कड़ियां जोड़ी गईं और अंत में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली महिला बुधवार सुबह खंदाैली में एक आटा मिल के गेट के बाहर अस्त-व्यस्त हालत में मिली थी। उसने एक ऑटो चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने खुद को हरिद्वार निवासी बताते हुए पति और एक अधिवक्ता पर न्यू आगरा क्षेत्र के एक होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बाद में बाद में ऑटो चालक के शराब पिलाने और दुष्कर्म करने की बात कही। सच जानने के लिए पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो नई कहानी सामने आई। पता चला कि दोनों सालभर से साथ नहीं रह रहे। पति ने बताया कि 8 साल पहले शादी हुई थी। एक बच्चा भी है। पत्नी अक्सर क्षेत्र में सड़कों पर घूमती रहती है। शराब पीने की भी आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि भगवान टाॅकीज चाैराहे से लेकर खंदाैली जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। चालक के महिला को खंदाैली लेकर जाने पर उसके कस्बे का ही होने की आशंका सामने आई। छह टीम बनाकर ऑटो चालकों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज देखे, चार महिला के मोहल्ले और खंदाैली क्षेत्र में तैनात की गईं। मेहनत रंग लाई और टेढ़ी बगिया, रामबाग, भगवान टाॅकीज के ऑटो चालकों ने आरोपी चालक को पहचान लिया।
ऑटो भी हुआ बरामद
डीसीपी के मुताबिक आरोपी चालक राहुल भगवान टाॅकीज पर ऑटो चलाता है। 21 अप्रैल की रात महिला को भगवान टाॅकीज चाैराहे पर अकेले घूमते हुए देखा था। घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में शराब पिलाई और अगरपुर गांव ले जाने के बाद खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। आटा मिल के चाैकीदार देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोपी से घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया है।
डीसीपी के मुताबिक आरोपी चालक राहुल भगवान टाॅकीज पर ऑटो चलाता है। 21 अप्रैल की रात महिला को भगवान टाॅकीज चाैराहे पर अकेले घूमते हुए देखा था। घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में शराब पिलाई और अगरपुर गांव ले जाने के बाद खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। आटा मिल के चाैकीदार देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोपी से घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया है।