फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants stones pelted on vehicles for loot on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर 'पत्थरबाज लुटेरों' से सावधान, रात को गुजरते वक्त इस बात का रखें ध्यान

Thu, 20 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा Updated Thu, 20 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
miscreants stones pelted on vehicles for loot on yamuna expressway
फाइल फोटो
अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे या आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात को कार से जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि दोनों एक्सप्रेसवे पर बदमाश सूरज ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं, जो गाड़ियों पर पत्थर फेंक लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने बुधवार देर शाम को 30 गाड़ियों पर पत्थर फेंककर उनके शीशे तोड़ दिए। बदमाशों का प्लान गाड़ियां रुकते ही उनमें सवार लोगों केसाथ लूटपाट करना था। लोग बदमाशों की चाल समझ गए और गाड़ियों को रोका नहीं। पीड़ितों में आगरा के लोग भी हैं।
विज्ञापन


वारदात जेवर से आगरा की तरफ माइल स्टोन 57 और 58 केबीच में हुई। बदमाश डिवाइडर पर ही खड़े थे। सामने से आ रही गाड़ियों पर पत्थर फेंक रहे   थे। आगरा के पश्चिम पुरी की शेखर रेजीडेंसी निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को रोका नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते हैं लूटपाट

उन्हें मालूम था कि एक्सप्रेस वे पर इस तरह के गिरोह मौजूद हैं। शीशा टूटते ही लोग गाड़ी रोक लेते हैं। बदमाश इसी ताक में रहते हैं कि कब गाड़ी रुके और कब लूटपाट करें। और लोग भी नहीं रुके।  इसी स्थान पर पहले लूट हो चुकी हैं। सभी लोग गाड़ी चलाते रहे। 

आगे एक्सप्रेस वे सुरक्षा की गाड़ी मिली। वहां गाड़ी रोकी। पुलिस को सूचना दी। मथुरा के धीरेंद्र सिंह और दिल्ली केअशोक कुमार ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने भी यही कहा कि गाड़ी न रोककर आप लोगों ने सही किया। 

सूरज छिपते ही आ जाते हैं बदमाश

आगरा-लखनऊ और आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर सूरज ढलते ही बदमाश आ जाते हैं। दोनों पर आए दिन वारदात हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में समीक्षा बैठक के दौरान हर बार निर्देश देते हैं कि एक्सप्रेस वे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए लेकिन पुलिस गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed