फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants shot the man after chain loot from woman in mathura

मथुरा: मंदिर जा रही महिला के गले से लुटेरों ने तोड़ी चेन, विरोध पर रिटायर्ड दरोगा को मारी गोली

Sat, 26 Jun 2021 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 10:50 AM IST
सार

मथुरा में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही। शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन तोड़ ली, विरोध करने पर रिटायर्ड दरोगा को गोली मार दी। 

विज्ञापन
miscreants shot the man after chain loot from woman in mathura
मथुरा में लूट और गोलीकांड: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग रहे दो लुटेरों को रिटायर्ड दरोगा ने पकड़ लिया। खुद को गिरफ्त में देख बदमाशों ने दरोगा के पीठ में गोली मार दी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह हुई वारदात से लोगों में दहशत है। पीड़ित महिला सहेली के साथ मंगला दर्शन करने के लिए होली गली में कंस निकंदन मंदिर जा रही थी। एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को घटनास्थल से दो खाली कारतूस और एक मोबाइल मिला है। सीसीटीवी में भी बदमाश कैद हो गए। 
विज्ञापन


शहर के पापड़ गली निवासी लता चतुर्वेदी पत्नी कपिल चतुर्वेदी सहेली सरोज चतुर्वेदी के संग प्रतिदिन की तरह होली गली में कंस निकंदन मंदिर में मंगला दर्शन करने जा रही थीं। सुबह छह बजे दोनों बारी गली के नुक्कड़ पर पहुंची ही थीं कि पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आए और लता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पहन रखे थे हेलमेट 
पहचान छुपाने के लिए बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट लगाया था, वहीं पीछे बैठे लुटेरे ने गमछा बांध रखा था। बाइक सवार लुटेरे भागे तो दुकान के बाहर बैठे कोयला गली निवासी सीआरपीएफ के रिटायर्ड दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी ने दोनों लुटेरे को पकड़ लिया। महिलाओं ने अपने बैंत और दरोगा ने दोनों लुटेरों की पिटाई कर डाली। इसी बीच आसपास के लोग आते, तब तक गिरफ्त से निकले लुटेरे ने मथुरेश की पीठ में गोली मार दी और भाग गए।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह कोतवाली पुलिस के संग पहुंच गए। मिला मोबाइल लुटेरों का बताया जा रहा है। लता के बेटे श्रीकांत चतुर्वेदी ने जानलेवा हमला और लूट की अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

वारदात से लोगों में दहशत
घटना से सुबह के वक्त टहलने वाले लोग दहशत में आ गए हैं। उनका कहना है कि ऐसे ही वारदात होती रहीं, तो घर से निकलना ही दूभर हो जाएगा। मॉर्निंग वॉक करना तो केवल सपना ही बन जाएगा। हर कोई इस वारदात से डरा और सहमा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed