{"_id":"62d0049ba9142402f55952ba","slug":"miscreants-shot-the-builder-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ी वारदात : मॉल में घुसकर बिल्डर को मारीं दो गोलियां, हालत गंभीर, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ी वारदात : मॉल में घुसकर बिल्डर को मारीं दो गोलियां, हालत गंभीर, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा
Thu, 14 Jul 2022 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:27 PM IST
सार
आगरा में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बिल्डर पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने मॉल में घुसकर बिल्डर को दो गोलियां मारीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
घायल बिल्डर की हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बोदला पुलिस चौकी के पास टीआरएस मॉल में घुसकर बिल्डर राजीव गुप्ता (50) को दो गोलियां मारी गईं। वारदात बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई। बिल्डर के एक गोली सिर तो दूसरी गर्दन में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गए। आरोप साझीदार अशोक तोमर पर है। पुलिस ने उसे लाइसेंस पिस्टल सहित हिरासत में ले लिया। घायल बिल्डर की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजीव गुप्ता न्यू शाहगंज के रहने वाले हैं। उनके परिजन ने पुलिस को बताया कि राजीव गुप्ता ने अशोक तोमर और शमशु के साथ मिलकर बोदला स्थित सब्जी मंडी के सामने टीआरएस मॉल बनाया है। भूतल और प्रथम तल पर 50 से अधिक दुकानें हैं। द्वितीय तल पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम को राजीव गुप्ता भूतल पर बने अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। मॉल में बनीं दुकानें खुली हुईं थीं।
विज्ञापन
शाम चार बजे पुलिस को जानकारी मिली कि राजीव गुप्ता को गोली मारी गई है। इस पर पुलिस पहुंच गई। वह अपने ऑफिस में लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। राजीव गुप्ता को सेक्टर एक स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर वहां से हाईवे स्थित एक अस्पताल में रेफर किया गया। उनके एक गोली गर्दन पर तो दूसरी सिर में लगी है।
विज्ञापन
मॉल के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक साल से संपत्ति का विवाद
सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि अशोक तोमर और राजीव गुप्ता के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। राजीव गुप्ता को गोली मारी गई हैं। आरोपी अशोक तोमर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि अशोक तोमर खुद ही पहले बोदला चौकी पर गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।उसके पास लाइसेंसी पिस्टल भी थी। राजीव और अशोक तोमर के बीच तकरीबन एक साल से एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। अभी एक सप्ताह पहले ही अशोक तोमर ने खुद को जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। राजीव गुप्ता ने भी तहरीर दी थी। आरोप है कि अशोक तोमर ने ही राजीव को गोलियां मारी हैं।
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन गोलियां चली थीं। मगर, गोलियों की आवाज किसी ने नहीं सुनी। बिल्डर को दो ही गोलियां लगी हैं। फॉरेंसिक टीम ने आकर कार्यालय में जांच की। साक्ष्य संकलन किया गया है। वहीं मॉल और ऑफिस में कैमरे भी लगे हैं। पुलिस ने रात में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी देखा चर्चा है कि घटना कैमरों में कैद हो गई है।
मॉल के बाहर खड़ी फॉरेंसिक टीम की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला