फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants shot BJP leader in Mainpuri

Attack on BJP leader: मैनपुरी में भाजपा नेता को हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Sun, 19 Jun 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 12:17 AM IST
सार

मैनपुरी में बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने घात लगाकर फायरिंग की। भाजपा नेता के सीने में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Miscreants shot BJP leader in Mainpuri
घायल भाजपा नेता की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शनिवार रात को भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब भाजपा नेता मैनपुरी से भोगांव स्थित घर लौट रहे थे। बताया गया है कि तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली भाजपा नेता के सीने पर लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


भोगांव निवासी गौतम कठेरिया शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने मैनपुरी आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वापस घर लौट रहे थे। भोगांव मैनपुरी मार्ग गांव ललूपुर के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी। सीने के पास गोली लगने से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भाजपा नेता को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी मधुवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के संबंध में जानकारी ली। पुलिस जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाकर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। एसपी ने बताया कि हमला क्यों और किसने किया इसकी जानकारी जताई जा रही है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग से दहशत में आ गए थे लोग 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की ओर से करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दहशत में आ गए। हिम्मत जुटा कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता को खून से लथपथ देखा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

भाजपा नेता को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने पुलिस से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed