{"_id":"625545f0c21a4d04095dcbd1","slug":"miscreants-robbed-two-farmers-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर जा रहे किसानों से लूटपाट, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर जा रहे किसानों से लूटपाट, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
Tue, 12 Apr 2022 02:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:57 PM IST
सार
बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। किसान से नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित किसानों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत नगला दानी के समीप सोमवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर ले जा रहे दो किसानों से लूटपाट की गई। दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने असलहा के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर किसानों को पीटा। पीड़ितों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को मांट के गांव नगला श्याम के रहने वाले नेम सिंह पुत्र महावीर सिंह एवं रत्न सिंह पुत्र हरी सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर नगला श्याम से खंदौली भूसा लेकर जा रहे थे। नगला दानी के समीप दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने असलहा के दम पर दोनों किसानों से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन
किसी तरह किसानों ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। रात में ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना मांट पुलिस को सूचना दी गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन