{"_id":"625daf139023b442b34a849f","slug":"miscreants-robbed-1-10-lakh-from-chemical-traders-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: रात में पैदल आ रहा था केमिकल व्यापारी, बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: रात में पैदल आ रहा था केमिकल व्यापारी, बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया
Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
सार
बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब व्यापारी अपने घर पैदल जा रहे थे। केमिकल व्यापारी से बदमाश नकदी के साथ मोबाइल फोन भी लूट ले गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में दुर्गानगर गली नंबर पांच में बाइक सवार तीन बदमाशों ने केमिकल व्यापारी से तमंचे के बल पर एक लाख 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। केमिकल व्यापारी दुर्गानगर गली नंबर पांच में रहने वाले अपने दोस्त के घर से पैदल अपने आवास हनुमान रोड पर जा रहे थे।
हनुमान रोड निवासी कैलाश गोयल का केमिकल का कारोबार है। सोमवार रात करीब सवा दस बजे वह दुर्गानगर होते हुए घर जा रहे थे। गली नंबर पांच में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको तमंचे के बल पर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उन पर तमंचा तानते हुए एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली। नकदी व्यापारी की जेब में रखी थी। लूट का शिकार हुए व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तब तक बदमाश मौके से भाग निकले।
व्यापारी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र के साथ कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह और कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। व्यापारी से घटना की जानकारी करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।