फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted woman and shot her husband in mainpuri

पिंजरे में बंद चूहा छोड़ने गई महिला से लूट, बचाने आए पति को लुटेरों ने मारी गोली

Sun, 03 Nov 2019 05:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted woman and shot her husband in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा बेवर में घर के बाहर शनिवार की रात पिंजरे में बंद चूहे को छोड़ने के लिए जा रही महिला को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। पति ने विरोध किया तो कार सवारों ने उसे गोली मार दी। बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। वहीं घायल पति को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


कस्बा में बझेरा रोड के पास मुकेश चौहान परिवार के साथ रह रहे हैं। पिंजरे में चूहा फंसने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे चूहे को छोड़ने के लिए घर के बाहर आईं। इस दौरान बेवर की ओर से आई एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। जब तक महिला कुछ समझ पाती, कार से उतरे दो हथियारबंद बदमाशों ने महिला के अपहरण की कोशिश की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री के बयान पर भड़के मुलायम सिंह के पोते तेजप्रताप, कहा- झूठ बोल रहे हैं भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के चीखने चिल्लाने पर पास में ही खड़े मुकेश चौहान बचाने के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तभी एक बदमाश ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। खून से लथपथ होकर मुकेश जमीन पर गिर पड़े। इस बीच लुटेरे महिला के कान का कुंडल लूटकर फरार हो गए। 
 

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना प्रभारी निरीक्षण जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें जेल भेजेगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed