{"_id":"5d3d91eb8ebc3e6cfc5d8290","slug":"miscreants-looted-two-lakh-rupees-from-couple-crime-news-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दंपती से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूटे, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दंपती से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूटे, छानबीन में जुटी पुलिस
Mon, 29 Jul 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर बरसाना-ऊंचागांव मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से दो लाख का कैश और बाइक लूट ली। पीड़ित का कहना है कि वह पैसा सुनहरा गांव में अपने भांजे को देने के लिए जा रहे थे, जबकि बरसाना पुलिस इस लूट को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है उसने लेनदेन का विवाद चल रहा है।
दोपहर को करीब दो बजे मुड़सेरस निवासी पूरन पुत्र धांदू पत्नी देवकी के साथ बाइक से राजस्थान के सुनहरा गांव में भांजे को दो लाख रुपये देने जा रहा था। वह बरसाना-ऊंचागांव के मध्य बने कुएं के पास पहुंचा ही था कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उसकी बाइक रुकवा ली।
जान से मारने की धमकी देते हुए थैले में रखे दो लाख रुपये एवं बाइक को लूट ले गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने लूट की नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला लूट का है ही नहीं। जिन्हें नामजद किया जा रहा था उनसे इनका विवाद चल रहा है।