फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted jewelry from trader in firozabad

सराफ को गोली मारकर गहनों से भरा थैला लूटा, तीन बदमाशों ने की वारदात

Tue, 19 Mar 2019 10:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted jewelry from trader in firozabad
लूट की घटना के बाद जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को बदमाश एक सराफ को गोली मारकर उसका सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। सराफ के जांघ में गोली लगी है। 
विज्ञापन


राजीव कुमार वर्मा कस्बा स्थित टूंडला-फरिहा मार्ग पर राजीव ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे राजीव दुकान बंदकर सोने-चांदी से भरा थैला लेकर घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


माता मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी से थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बांयी जांघ में लगी। बदमाशों ने उनके हाथ से आभूषणों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थैला में करीब दस ग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सराफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ जसराना मौके पर पहुंचे। सराफ की हालत खतरे से बाहर है। 

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सराफ को गोली मारने और लूट की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed