फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted jewellery and cash after hostage the family in firozabad

फिरोजाबाद: बदमाशों ने सराफा कारीगर के घर बोला धावा, परिवार को बंधकर तीन लाख के जेवर-नकदी लूटे

Sun, 13 Feb 2022 08:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 08:25 PM IST
सार

आधी रात को घर में घुसे दो बदमाशों ने सराफा कारीगार के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वो घायल हो गया। उसकी पत्नी पर तमंचा तान दिया। मां-बाप को भी बंधक लिया। इसके बाद लूटपाट की। 

विज्ञापन
miscreants looted jewellery and cash after hostage the family in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बदमाशों ने शनिवार की रात सराफा कारीगर के घर धावा बोल दिया। कारीगर को सिर में डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया, जबकि उसकी पत्नी और माता-पिता को बंधक बना लिया। बदमाश घर में रखे ढाई लाख रुपये के आभूषण सहित 50 हजार की नकदी लूट ले गए। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

 
मूलरुप से फर्रुखाबाद के गांव नाला मछट्टा  निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार पत्नी ज्योति, मां गीता और पिता रामसरन के साथ शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खतराना में रिषीओम के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। पवन सोने-चांदी के आभूषणों की छिलाई का कारीगर है और शहर के बड़े बाजार में दुकान है।

विज्ञापन

कारीगर के सिर पर मारा डंडा 

शनिवार रात पवन पत्नी के साथ एक कमरे में जबकि दूसरे कमरे में माता-पिता सो रहे थे। रात करीब दो बजे बदमाश किसी तरह पवन के कमरे में पहुंच गए। खटपट की आवाज सुनकर दंपती जाग गए। वह विरोध करते उससे पहले ही एक बदमाश ने डंडे से पवन के सिर में प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यह देख पत्नी की चीख निकली तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर पड़ोस के कमरे में सो रहे माता-पिता भी जाग गए। वह पवन के कमरे में पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी तमंचा तान दिया और उनके हाथ पैर बांध दिए। पवन और उसके परिजन को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बदमाश घर से करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। 

पड़ोसियों ने खोला दरवाजा

बदमाशों के भाग जाने पर परिजन द्वारा शोरगुल मचाया तो पड़ोसी जाग गए और मौके पर पहुंचे। पवन के कमरे का दरवाजा खोल तो अंदर का नजारा देख उनकी भी चीख निकल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

थाना शिकोहाबाद पुलिस ने पवन की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

कमरे में थे दो बदमाश

पवन की पत्नी ज्योति ने बताया कि कमरे में दो बदमाश थे। कमरे के बाहर या मकान के बाहर कितने बदमाश थे, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं बदमाश मकान की दूसरी मंजिल तक पड़ोस के मकान से आए या पाइप के माध्यम से, इसकी जानकारी भी परिजन नहीं दे सके। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि बदमाश मकान की दूसरी मंजिल तक कैसे पहुंचे। 

सीओ शिकोहाबाद अनिवेश कुमार ने बताया कि सराफा कारीगर के परिवार को बंधक बना कर बदमाशों द्वारा लूटपाट की है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed